Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 123

एक रात बादशाह अकबर को सपना आया कि उनके एक दांत को छोड़कर सभी दांत टूट गये।


अगली सुबह उन्होंने राज्य के सभी ज्योतिषियों को सपने का अर्थ जानने के लिए सभा में बुलाया।

एक लंबे विचार विमर्श के बाद ज्योतिषियों ने बताया कि बादशाह के सभी रिश्तेदार उनसे पहले मर जाएंगे।

इस बात को सुनकर अकबर बहुत परेशान हुए और उन्होंने सभी विद्वानों को बिना किसी इनाम के वापिस भेज दिया। थोड़ी देर बाद, बीरबल सभा में आये तो अकबर ने उन्हें अपना सपना सुनाया और उसका अर्थ बताने को कहा।

बीरबल ने काफी सोच विचार के बाद बादशाह अकबर को जबाब दिया कि बादशाह अकबर अपने रिश्तेदारों से अधिक व बेहतर जीवन जीएंगे।

अकबर इस उत्तर से खुश हुए और बीरबल को इनाम दिया।

   0
0 Comments